- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
व्यापारी के साथ 7 लाख की धोखाधड़ी
उज्जैन। पोहा फैक्ट्री में काम करने वाले सेल्समेन ने 7 लाख रुपये का गबन कर दिया। माधव नगर पुलिस ने सेल्समैन के खिलाफ धारा 420, 406 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि ईश्वर पटेल पिता जयरामदास 60 वर्ष निवासी इंडस्ट्रीयल एरिया मक्सीरोड धान व पोहा व्यापार करते हैं। उनके यहां पिछले करीब 8 वर्षों से नरेन्द्र भटनागर पिता दुर्गाप्रसाद निवासी महाशक्ति नगर 80 क्वार्टर सेल्समैन का काम करता था। पिछले 1 अप्रैल से 30 सितम्बर तक नरेन्द्र भटनागर द्वारा बाजार में माल सप्लाय किया गया साथ ही 8-10 रसीद कट्टे से रसीदें काटकर अपने पास रख लिये थे और 10-12 दिन से काम पर भी नहीं लौटा।
शंका होने पर ईश्वर पटेल ने माधव नगर थाने में सेल्समैन नरेन्द्र भटनागर के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया और पुलिस को बताया कि नरेन्द्र भटनागर ने बाजार से करीब 6-7 लाख रुपये भी लेकर अपने पास रख लिये हैं। पुलिस ने नरेन्द्र के खिलाफ धारा 420, 406 का प्रकरण दर्ज कर बीती रात उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा नरेन्द्र के पास से रसीद कट्टे भी बरामद किये गये हैं जिनमें उसके द्वारा बाजार से की गई वसूली की जानकारी भी उपलब्ध है।