- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
होली के पहले रंग और गुलाल से सजे बाजार
उज्जैन। मस्ती भरा होली का त्यौहार आने में 3 दिन ही शेष रह गए हैं। हर ओर इस पर्व को लेकर तैयारियां होने लगी हैं। बाजार भी होली के लिए रंग और गुलाल से सज गए हैं। सबसे ज्यादा बच्चों में उत्साह है और वे अपनी मनपसंद पिचकारी लेने के लिए अभिभावकों के साथ बाजार का रुख करने लगे हैं। बाजार में भी कई तरह की पिचकारियां आ गई हैं। इसमें टैंक और कार्टून कैरेक्टर की पिचकारियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं।
कार्टून वाली पिचकारी
शहर में पुराने तरीके की पिचकारी के साथ ही बच्चों को आकर्षित करने के लिए कार्टून वाली पिचकारी भी दुकानों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसमें मिकी माउस, टॉम एंड जैरी, छोटा भीम, पिकाचु सहित अनेक तरह की पिचकारी मार्केट में बच्चों को आकर्षित कर रही हैं।
पिचकारी विक्रेता राजमल ने बताया कि पिचकारी में इस बार कई डिजाइन आई हैं जो बच्चों की पहली पसंद बनी है। इसके अलावा रंगबिरंगी पिचकारी भी पसंद की जा रही है। इस बार होली पर अच्छे व्यापार की उम्मीद भी उन्होंने जताई।