- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
आईपीएल: जिले में 50 से अधिक क्रिकेट के सटोरिए, पुलिस ने एक भी नहीं पकड़ा
उज्जैन:जिले में 50 से अधिक क्रिकेट के सटोरिए सक्रिय हैं जो मैचों के दौरान करोड़ों रुपयों की हार जीत करते हैं, आईपीएल मैच शुरू होने के बावजूद अब तक पुलिस ने एक भी कार्रवाई नहीं की है। क्रिकेट मैच के दौरान प्रति बॉल, खिलाडिय़ों द्वारा बनाये जाने वाले रन के अलावा टीमों की हार-जीत पर क्रिकेट के सटोरियों द्वारा करोड़ों रुपयों का सट्टा लगाया जाता है। पिछले वर्षों में पुलिस द्वारा 50 से अधिक क्रिकेट के सटोरियों पर कार्रवाई करते हुए उनके पास से टीवी, मोबाइल, डायरियां, नकद रुपए और लाखों का हिसाब पकडऩे में सफलता प्राप्त की थी।
इस वर्ष आईपीएल क्रिकेट सीजन शुरू हो चुका है लेकिन जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में आईपीएल क्रिकेट का सट्टा नहीं पकड़ा गया। एएसपी क्राइम प्रमोद सोनकर ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए जिले के थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा क्रिकेट के सटोरियों की तलाश कर उन पर कार्रवाई की जाए।