- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
मेलेश्वर महादेव से पंचक्रोशी यात्रा की शुरुआत
धुर्जटेश्वर महादेव पर यात्रियों ने किया विश्राम, ग्रामवासियों ने 1500 से अधिक यात्रियों हेतु भोजन, पानी तथा विश्राम की व्यवस्था की
महिदपुर। शिप्रा अवं गम्भीर के संगम के मध्य में स्थित श्री मेलेश्वर महादेव मंदिर से रविवार को पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे श्री मेलेश्वर महादेव रुद्राभिषेक के साथ हुआ।
उसके बाद यात्रा आलोट जागीर, गुरौछा, मुण्डला कांकड़ होते हुए दोपहर में पानखेड़ी पहुंचकर दोपहर विश्राम के बाद ग्राम हापाखेड़ी, अंतरालिया, कुवाडिय़ा, चितावद, होकर धुर्जटेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां पर रात्रि विश्राम के बाद सुबह 9 बजे अभिषेक पूजन के बाद पंचक्रोशी यात्रा अपने अगले पड़ाव चिंतामन गणेश के लिये रवाना हुई।
विगत 24 वर्षो से श्री मेलेश्वर महादेव पंचक्रोशी यात्रा समिति के द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। इस साल यात्रा का 25वां वर्ष है। पूरी पंचक्रोशी यात्रा तीन थाना क्षेत्रों उन्हेल, घटिया, महिदपुर से होकर गुजरती है तथा बिना किसी प्रशासनिक सहायता तथा सहयोग से यात्रा का आयोजन समिति के द्वारा वर्षों से किया जा रहा है, मार्ग में क्षेत्र के श्रद्धालुजनों ग्रामवासियों के द्वारा पंचक्रोशी यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुजनों महिलाओं की देखभाल सुरक्षा जलपान भोजन आदि की व्यवस्था निरंतर वर्षों से की जा रही है।
रविवार को रात्रि विश्राम के लिये पंचक्रोशी यात्रा के द्वारा धुर्जटेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचा गया जहां पर विगत वर्षों के अनुसार ग्राम धुलेट के ग्रामवासियों के द्वारा 1500 से अधिक यात्रियों के भोजन पानी तथा विश्राम की व्यवस्था की गई। जिसमे धुर्जटेश्वर महादेव मंदिर पुजारी राजेंद्र भारती के साथ ग्रामवासियों तथा पंचगणों का विशेष योगदान रहा।