- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
- उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर बड़ी कार्यशाला, सीएम मोहन यादव बोले- 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर हों पुख्ता इंतजाम
- महाकाल मंदिर में शनिवार की भस्म आरती, राजा स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
उज्जैन:फायनेंस कंपनी एजेंट से 50 हजार की लूट
उज्जैन।फायनेंस कंपनी के एजेंट को बाइक सवार दो बदमाशों ने धरमबड़ला से आगे जलारखेड़ी के कच्चे रास्ते पर रोककर 50 हजार रुपयों से भरा बैग, मोबाइल, पर्स आदि छीन लिया। सूचना मिलने पर भेरूगढ़ व महाकाल पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश प्रारंभ की है।
एसआई भगत ने बताया कि राहुल पिता तंवरसिंह सिसौदिया निवासी बिलवास थाना नलखेड़ा माइक्रो फायनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट है और वह अपनी मोटर साइकिल पर जलालखेड़ी गांव कलेक्शन के रुपये लेने पहुंचा था।
यहां से रुपये लेकर उसने बैग में रखे व गांव से धरमबड़ला की ओर कच्चे रास्ते पर आ रहा था उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आये दो बदमाशों ने उसे रोका व हथियार दिखाकर 50 हजार रुपयों से भरा बैग, मोबाइल व पेंट में रखा पर्स छीनकर भाग गये।राहुल ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी जिसके बाद भेरूगढ़ व महाकाल थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश प्रारंभ की।