- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
उज्जैन सवारी में परिवार से बिछड़ी 60 वर्षीय महिला, पुलिस की मुस्तैदी ने परिजनों से मिलाया; गूगल-सोशल मीडिया बना सहारा!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
श्रावण माह की दूसरी सवारी में सोमवार को उज्जैन में उस वक्त भावुक क्षण देखने को मिले, जब महाकाल दर्शन के लिए आई एक वृद्ध महिला अपने परिवार से बिछड़ गई। भीड़भाड़ के माहौल में 60 वर्षीय सुमन तोमर, जो आगर जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम घुसियाना की निवासी हैं, परिवार से अलग हो गईं। शाम करीब 4 बजे सवारी के दौरान एक राहगीर की मदद से वह महाकाल थाने पहुंचीं।
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के निर्देश पर एएसआई चंद्रभान सिंह चौहान ने तत्काल महिला की पहचान और परिजनों की तलाश शुरू की। पहले सोशल मीडिया पर फोटो व जानकारी साझा की गई, लेकिन रात तक कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच महिला को थाने में ही रोका गया, जहां महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में उन्हें भोजन और विश्राम की व्यवस्था कराई गई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गूगल के माध्यम से ग्राम घुसियाना की जानकारी जुटाई और गांव के सरपंच तथा स्थानीय नागरिकों के नंबर निकाले। मंगलवार सुबह आखिरकार महिला की बेटी से संपर्क हो गया और कुछ ही घंटों में परिजन महाकाल थाने पहुंच गए। मां-बेटी की भावुक मुलाकात वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों की आंखें नम कर गई।
इस घटनाक्रम के बीच एएसआई चौहान ने यह भी बताया कि परिजन महिला के लापता होने के बाद भी थाने नहीं आए, बल्कि पूरे शहर में इधर-उधर उन्हें ढूंढते रहे। यदि वे सीधे थाने पहुंचते, तो जल्द मिलन संभव हो जाता।
उज्जैन पुलिस ने इस अवसर पर एक अपील भी जारी की है, जिसमें श्रावण-भादो के दौरान महाकाल दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि भीड़ वाले स्थानों पर विशेष रूप से वृद्धजनों और बच्चों का ध्यान रखें। किसी के गुम हो जाने की स्थिति में तुरंत निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते मदद की जा सके।