- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
महाकाल मंदिर के विस्तार के लिए बड़ा कदम, हटाए गए 257 मकान; महाकाल लोक के लिए सवा दो हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
महाकालेश्वर मंदिर के विस्तार के लिए उज्जैन प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। शनिवार को निजामुद्दीन कॉलोनी में 257 मकानों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि महाकाल लोक का विस्तार किया जा सके। महाकाल लोक के लिए सवा दो हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसी कारण शुक्रवार को आसपास के 257 घरों को हटाया गया। वहीं, यहां के निवासियों को 32 करोड़ रुपये का मुआवजा मिल चुका है, और 66 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की योजना बनाई गई है।
जानकारी के लिए बता दें, प्रशासन ने मकान मालिकों को पहले ही नोटिस भेज दिए थे और शुक्रवार रात मुनादी करवाई थी, जिसमें उन्हें मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था। शनिवार सुबह प्रशासन ने मकानों से सामान हटवाकर उन्हें पूरी तरह खाली करवा लिया, और इस दौरान पुलिस बल भी तैनात किया गया था। अब तक 257 मकानों को खाली कराया जा चुका है, और इनमें से करीब 50 मकानों को बुलडोजर से गिराया जा रहा है, जिनमें एक मस्जिद भी शामिल है।
मामले को लेकर एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि इस कार्रवाई को कानूनी दायरे में रहकर किया गया है, और जिन मकानों पर कोर्ट का स्टे था, उन्हें छोड़ दिया गया है। प्रशासन ने पूरी कार्रवाई के दौरान लोगों से संवाद बनाए रखा, जिससे कोई विवाद नहीं हुआ और लोग स्वेच्छा से अपने मकान खाली कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस जमीन पर पार्किंग और अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे, जो महाकाल मंदिर के दर्शन को और भव्य बनाएंगे।