- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
- उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर बड़ी कार्यशाला, सीएम मोहन यादव बोले- 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर हों पुख्ता इंतजाम
- महाकाल मंदिर में शनिवार की भस्म आरती, राजा स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 61वां जन्मदिन पूरी धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। महाकाल की नगरी में जन्मे मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर शहरभर में सुबह से ही खास माहौल देखने को मिला। मंदिरों में पूजन-अनुष्ठान, यज्ञ और शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा, वहीं जगह-जगह लगे बधाई संदेशों के होर्डिंग्स ने पूरे शहर को उत्सवमय बना दिया।
मंगलनाथ क्षेत्र स्थित अंगारेश्वर मंदिर में मुख्यमंत्री की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए विशेष पूजन-अनुष्ठान आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस आयोजन से वर्चुअल माध्यम से जुड़े और भगवान का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में उनके करीबी समर्थकों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में भैरवगढ़ रोड स्थित मां बगलामुखी मंदिर में मिर्ची यज्ञ का आयोजन किया गया। महंत महावीर नाथ और पीर योगी रामनाथ के सान्निध्य में हुए इस यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर मुख्यमंत्री के सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में मुख्यमंत्री के चित्र लेकर यज्ञ में भाग लिया। महंतों ने बताया कि मुख्यमंत्री का इस मंदिर से विशेष जुड़ाव रहा है और वे समय-समय पर यहां पूजा-अर्चना करते रहे हैं।
शहरभर में जन्मदिन को लेकर अलग ही उत्साह नजर आया। प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में बधाई संदेशों के होर्डिंग्स लगाए गए, जिससे उज्जैन पूरी तरह सजा हुआ दिखाई दिया। समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश देखने को मिला।
वहीं, देश के शीर्ष नेताओं ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संदेश जारी कर मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर बाद उज्जैन पहुंचकर अपने समर्थकों से मुलाकात भी करेंगे। कुल मिलाकर, महाकाल की नगरी में मनाया गया यह जन्मदिन धार्मिक आस्था, राजनीतिक ऊर्जा और जनसमर्थन का संगम बनकर सामने आया।