- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बिहार से आए श्रद्धालु ने चढ़ाया चांदी का मुकुट और नाग कुंडल, मंदिर समिति ने किया सम्मान
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में एक भावनात्मक और भक्ति-भाव से परिपूर्ण दृश्य उस समय देखने को मिला जब बिहार से आए श्रद्धालु ज्ञानदीप सिंह ने भगवान महाकाल को चांदी का मुकुट और दो चांदी के नाग कुंडल अर्पित किए। मंगलवार को दर्शन के लिए आए ज्ञानदीप सिंह ने मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा की प्रेरणा से यह विशेष भेंट भगवान महाकाल को समर्पित की। मंदिर प्रबंध समिति ने इस पावन अवसर पर ज्ञानदीप सिंह का भगवान महाकाल के प्रसाद और दुपट्टा देकर सम्मान किया, जो मंदिर परंपरा के अनुसार विशेष अतिथि सत्कार का संकेत है।
बता दें, महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन के लिए आते हैं, और अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान को आभार स्वरूप विभिन्न प्रकार के दान अर्पित करते हैं। इनमें नकद राशि, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, वस्त्र और अन्य धार्मिक सामग्री शामिल होती है। यह परंपरा न केवल भक्तों की आस्था को दर्शाती है, बल्कि यह भी प्रमाणित करती है कि उज्जैन का यह मंदिर भारत के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों में से एक बना हुआ है। भगवान महाकाल के चरणों में इस प्रकार की भेंट केवल आस्था का नहीं, बल्कि भावनात्मक समर्पण और कृतज्ञता का प्रतीक भी है।