- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
रंगपंचमी पर शिप्रा नदी में बड़ा हादसा टला: होमगार्ड जवान ने डूबते युवक की बचाई जान, नरसिंह घाट की घटना
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
रंगपंचमी के उल्लास के बीच नरसिंह घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक की जान गहरे पानी में जाने के कारण संकट में पड़ गई। रंगों से सराबोर श्रद्धालु क्षिप्रा नदी में स्नान कर रहे थे, लेकिन इस बीच तिलकेश्वर कॉलोनी पिपली नाका निवासी शुभम नकवाल का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। कुछ ही पलों में वह डूबने लगा और उसकी चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना स्थल पर मौजूद शुभम के दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की तेज लहरों और गहराई के कारण वे उसे पकड़ने में नाकाम रहे। तभी घाट पर तैनात होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत एक्शन लिया। जवान विजयपाल और विजय दायमा ने तत्काल रिंग (लाइफ बॉय) पानी में फेंककर शुभम को बचाने की कोशिश की, लेकिन घबराहट और संघर्ष में वह उसे पकड़ नहीं सका।
हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे थे। शुभम डूबने की कगार पर था, तभी वहां तैनात होमगार्ड जवान धर्मेंद्र डाबी ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने शुभम तक पहुंचकर उसे पकड़ा और लाइफ बॉय की मदद से सुरक्षित किनारे तक ले आए।
घटना के तुरंत बाद डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड ने जानकारी दी कि रंग पंचमी के अवसर पर क्षिप्रा के विभिन्न घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ रही है।बुधवार को दोपहर 2:00 बजे के करीब एक युवक नरसिंह घाट पर नहाते समय डूबने लगा। युवक को डूबते हुए देखकर उसके साथी मित्र के द्वारा बचाने का प्रयास किया गया किंतु वह उसे बचाने में असफल रहा , तभी घाट पर मौजूद होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के जवान विजयपाल एवं विजय दायमा ने तत्काल रिंग( लाइफ बॉय) फेंक कर बचाव का प्रयास किया, डूब रहे दोनों युवक लाइफ बाय को पकड़ने में असमर्थ रहे , तभी होमगार्ड जवान धर्मेंद्र डाबी ने तत्काल पानी में छलांग लगा दी और दोनों युवकों को तैराकी कर लाईफ बॉय के जरिए सुरक्षित जीवित बचाया । धर्मेंद्र डाबी के द्वारा बचाए गए युवक का नाम शुभम नकवाल पिता महावीर नकवाल निवासी तिलकेश्वर कॉलोनी पिपली नाका है । जिला सेनानी संतोष कुमार जाट द्वारा बताया गया रंग पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए क्षिप्रा नदी के विभिन्न घाटों पर 120 के करीब अधिकारी एवं होमगार्ड तथा एसडीआरएफ के जवान मय आवश्यक आपदा बचाव सामग्री के तैनात किए गए हैं। जवानों के उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जावेगा।