- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
शिप्रा नदी में डूबता-डूबता बचा युवक, मां शिप्रा तैराक दल की तत्परता से टली जानलेवा दुर्घटना; फ़िलहाल ICU में भर्ती!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन की पवित्र शिप्रा नदी में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शाम करीब 6 बजे एक युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। लेकिन घाट पर मौजूद मां शिप्रा तैराक दल की सतर्कता और तेज़ कार्रवाई के चलते युवक की जान बचा ली गई। घटना रामघाट से दत्त अखाड़ा को जोड़ने वाली छोटी रपट के पास घटी, जहां बारिश के कारण नदी का जलस्तर पहले से ही खतरनाक स्तर तक बढ़ा हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक गहराई में फंसने के बाद मदद के लिए हाथ-पैर मारने लगा। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद तैराक दल के सदस्य तुरंत हरकत में आ गए। तेजा कहार, माधव सिंधे, दीपक कहार और अन्ना कहार जैसे अनुभवी गोताखोरों ने बिना एक पल गंवाए नदी में छलांग लगाई और युवक को बाहर खींच लाए।
घाट पर उसे तुरंत प्राथमिक सीपीआर देकर हालत स्थिर करने की कोशिश की गई। इसके बाद उसे ऑटो से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे सीधे आईसीयू में भर्ती कर लिया। फिलहाल युवक बेहोश है और उसकी पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन और अस्पताल दोनों ही उसकी पहचान के लिए इंतजार कर रहे हैं कि कब वह होश में आता है।
गौरतलब है कि श्रावण मास के चलते हर दिन भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए शिप्रा घाटों पर उमड़ रहे हैं। ऐसे में जलस्तर बढ़ने के बावजूद कई लोग सावधानी नहीं बरतते, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है।