- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
कंस और दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले एक्टर अर्पित रांका पहुंचे श्री महाकालेश्वर मंदिर, सपत्नीक बच्चों के साथ लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ ही वीवीआईपी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रीकृष्ण में कंस और महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले एक्टर अर्पित रांका पहुंचे।
अर्पित रांका अपनी पत्नी और बच्चों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद, चांदी द्वार पर जाकर बाबा महाकाल का पूजन किया। अर्पित अपनी आगामी फिल्म की सफलता के लिए बाबा से आशीर्वाद लेने आए थे।
बता दें, अर्पित रांका तमिल, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों सहित कई टीवी धारावाहिकों में भी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं।