- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
महाकाल की भस्मारती में पहुंचे अभिनेता कबीर दोहान सिंह, लिया आशीर्वाद; मंदिर प्रशासन ने किया सम्मान!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन प्रातः 4 बजे होने वाली भस्मारती का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। रविवार को इस भव्य आरती में फिल्म अभिनेता कबीर दोहान सिंह ने सम्मिलित होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने अभिनेता कबीर दोहान सिंह का परंपरागत ढंग से स्वागत-सत्कार किया। मंदिर प्रशासन ने उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट कर महाकाल के दर्शन की विशेष शुभकामनाएँ दीं।
भस्मारती को महाकाल मंदिर की सबसे विशेष आरती माना जाता है। मान्यता है कि स्वयं भगवान शिव को भस्म प्रिय है, इसलिए तड़के होने वाली इस आरती में शिवलिंग को भस्म से अलंकृत कर पूजा की जाती है। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन इस आरती का लाभ उठाते हैं।
महाकालेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जिसका दर्शन और भस्मारती का लाभ लेने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि समय-समय पर फिल्म, राजनीति, खेल और अन्य जगत की हस्तियाँ यहाँ आकर आशीर्वाद लेती रही हैं।