- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मेका श्रीकांत, नंदी हॉल में बैठकर किया जाप
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मंगलवार की सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती का समय था। इसी दौरान तेलुगु फिल्मों के अभिनेता मेका श्रीकांत भी मंदिर पहुंचे। तड़के करीब चार बजे वे मंदिर परिसर में आए और आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए।
आरती के दौरान श्रीकांत नंदी हॉल में बैठे रहे। वे शांत भाव से आरती देखते हुए भगवान महाकाल का जाप करते नजर आए। पूरे समय उनका ध्यान आरती और पूजा में ही रहा। भस्म आरती के बाद उन्होंने नंदी का पूजन किया। इसके बाद देहरी पर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और पंडित के माध्यम से जल अर्पित किया।
दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की दर्शन व्यवस्था, साफ-सफाई और समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल होने की बात भी कही।