- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के होने वाली भस्म आरती एक बार फिर खास बन गई, जब टीवी और फिल्म जगत की अभिनेत्री कावेरी प्रियम बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचीं। सुबह करीब 4 बजे वे मंदिर पहुंचीं और परंपरा के अनुसार भस्म आरती में शामिल हुईं। नंदी हाल में बैठकर उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ आरती का दिव्य दृश्य देखा, जहां हर पल “जय श्री महाकाल” के जयघोष के बीच आध्यात्मिक माहौल बना रहा।
भस्म आरती के पश्चात कावेरी प्रियम ने मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के बाद उनके चेहरे पर संतोष और शांति साफ झलक रही थी। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उन्हें देखा और इस दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा।
दर्शन के बाद कावेरी प्रियम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाकाल के दरबार में जो ऊर्जा महसूस होती है, उसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं है। उन्होंने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से लगातार यहां आ रही हैं और हर बार उन्हें एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव मिलता है। खासकर भस्म आरती के समय का माहौल उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, जो उन्हें अंदर तक सुकून और शक्ति देता है।
कावेरी प्रियम के करियर की बात करें तो उन्होंने छोटे पर्दे से अपनी पहचान बनाई। टीवी शो ‘नागिन 2’ में बीके के किरदार से उन्होंने शुरुआत की, जिसके बाद ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में कुहू माहेश्वरी राजवंश और ‘जिद्दी दिल माने ना’ में डॉ. मोनामी महाजन के रोल से उन्हें खास पहचान मिली। इसके अलावा वे फिल्मों में भी कदम रख चुकी हैं और ‘तिश्नगी’ के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आईं।