- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने महाकाल के दरबार में लगाई हाजिरी, भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल से लिया आशीर्वाद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर, जो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। यहां हर दिन लाखों भक्त महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी कड़ी में रविवार को फिल्म और टीवी अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुई।
अभिनेत्री ने दर्शन के बाद कहा, “बहुत पहले से तमन्ना थी कि भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लूं। बाबा ने बुला लिया। यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। आज मन की इच्छा पूरी हो गई।” पुनिया ने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की तारीफ की और इसे अनुकरणीय बताया।
उनके साथ आईं चांदनी सोनी ने भी महाकाल के प्रति अपनी भक्ति जाहिर की। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से महाकाल दर्शन के लिए आ रही हैं और हर बार भस्म आरती एक अलौकिक अनुभव देती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए भगवान महाकाल से कृपा की कामना की।
बता दें, श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती, जो ब्रह्म मुहूर्त में होती है, अपने आप में अद्वितीय है। यह आरती न केवल धार्मिक परंपरा का हिस्सा है, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए एक अलौकिक अनुभव है। यह आरती देखने के लिए हर दिन देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।