- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के फिल्म अभिनेत्री सारा अर्जुन ने भगवान महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ से चर्चा में आईं सारा अपने माता-पिता राज अर्जुन और सान्या के साथ सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचीं। निर्धारित परंपरा के अनुसार उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लिया, जो लगभग दो घंटे तक चली। इस दौरान मंदिर परिसर “जय महाकाल” के जयकारों से गूंजता रहा और सारा पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में लीन नजर आईं।
भस्म आरती के पश्चात सारा ने मंदिर की परंपरा का पालन करते हुए नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका स्वागत और सम्मान भी किया गया। मंदिर परिसर में उस समय विशेष आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जहां आम श्रद्धालुओं के साथ सारा अर्जुन भी भक्ति भाव में डूबी नजर आईं।
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में सारा अर्जुन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें गहरा सुकून महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी विशेष इच्छा की बजाय सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की है। साथ ही उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे बेहद व्यवस्थित बताया।
करियर की बात करें तो सारा अर्जुन को फिल्म ‘धुरंधर’ से विशेष पहचान मिली है। वे हिंदी सिनेमा के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी सक्रिय हैं।