- उज्जैन में केबल चोरी करते पकड़े गए आरोपी, ग्रामीणों ने चोरी की केबल गले में डालकर निकाला जुलूस
- उज्जैन में नर्मदा प्रोजेक्ट के चोरी हुए 28 PFCMB वाल्व बरामद: ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने शुरू की जांच
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 18-07-2026
- हत्याकांड का खुलासा: दोस्त ने ही की थी लखन मालवीय की हत्या, बहन से संबंधों के शक में ईंट से किया हमला
- महाकाल लोक में गुरु गोरखनाथ की 108 फीट प्रतिमा की मांग तेज, नाथ समाज ने CM मोहन यादव को सौंपा ज्ञापन
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल की प्रातःकालीन भस्म आरती में सहभागिता कर दर्शन-पूजन किया और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जानकारी के अनुसार, तमन्ना भाटिया सुबह करीब 3 बजे मंदिर परिसर पहुंचीं। भस्म आरती के दौरान वे नंदी हाल में बैठीं और पूरे समय श्रद्धा व एकाग्रता के साथ आरती का दिव्य दृश्य देखती रहीं। माथे पर चंदन लगाए अभिनेत्री पूरी तरह भक्ति भाव में नजर आईं। करीब दो घंटे तक उन्होंने भस्म आरती की आध्यात्मिक अनुभूति को नजदीक से महसूस किया।
आरती संपन्न होने के बाद उन्होंने मंदिर की परंपरा के अनुसार नंदीजी का पूजन और अभिषेक किया। इसके बाद नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कही। आगे चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के माध्यम से जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में तमन्ना भाटिया ने कहा कि बाबा महाकाल के बुलावे के बिना कोई यहां नहीं आ सकता। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आकर बेहद अच्छा महसूस हुआ। भस्म आरती के अनुभव को उन्होंने शब्दों से परे बताया। अभिनेत्री के अनुसार, आरती में शामिल होने से एक अलग तरह की ऊर्जा का अनुभव होता है और जिस प्रकार हजारों श्रद्धालु एक साथ बैठकर बाबा महाकाल की आरती में डूब जाते हैं, वैसा दृश्य कहीं और देखने को नहीं मिलता।
उज्जैन का श्री महाकालेश्वर मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं और प्रसिद्ध हस्तियों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। भस्म आरती में शामिल होने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं और इसे महाकाल मंदिर की सबसे विशेष धार्मिक परंपराओं में गिना जाता है।