- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
एडीएम अनुकूल जैन बने महाकाल मंदिर प्रशासक, पहले भी संभाल चुके हैं जिम्मेदारी; शासन का आदेश आने तक देखेंगे कार्य …
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के प्रतिष्ठित महाकाल मंदिर के लिए नए प्रशासक की नियुक्ति की गई है। उज्जैन के एडीएम अनुकूल जैन को महाकाल मंदिर के प्रशासक का कार्यभार सौंपा गया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शासन का आदेश आने तक एडीएम अनुकूल जैन मंदिर प्रशासक का कार्य देखेंगे।
बता दें, गुरुवार को ही मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ को पद से हटा दिया गया था। यह कदम उस समय उठाया गया जब भस्म आरती और महाकाल दर्शन घोटाले मामले में मंदिर के कर्मचारियों, पुरोहितों और आउटसोर्स कंपनियों के कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें यह पहली बार नहीं है जब अनुकूल जैन को इस पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी उन्होंने प्रशासक का दायित्व निभाया था। दरअसल, मंदिर समिति के प्रशासक रहे मृणाल मीना को 10 अगस्त 2024 को शासन ने बालाघाट कलेक्टर बनाया था। इसके बाद कलेक्टर ने महाकाल मंदिर समिति का प्रशासक एडीएम अनुकूल जैन को नियुक्त किया था। 13 अगस्त 2024 को उन्होंने मंदिर प्रशासक का चार्ज लिया था। लेकिन उनके कार्यभार संभालने के अगले ही दिन, 14 अगस्त को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने गणेश धाकड़ को दोबारा इस पद पर तैनात कर दिया था।