- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
महाकाल मंदिर में दर्शन करते हुए बुजुर्ग श्रद्धालु ने तोड़ा दम, 64 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम: 7 दिनों में 2 श्रद्धालुओं की मौत, एक ICU में भर्ती
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के पवित्र महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को आस्था का मंज़र उस वक्त गमगीन हो गया, जब दर्शन के लिए आए एक 64 वर्षीय श्रद्धालु की दर्शन लाइन में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कलसिया क्षेत्र से लगभग 100 श्रद्धालुओं के साथ महाकाल के दर्शन को आए राधेश्याम जी, भीड़भाड़ के बीच घबराहट का शिकार हो गए। भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं की लंबी कतारों में खड़े राधेश्याम अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। तुरंत मंदिर कर्मचारियों ने उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह पहला मामला नहीं था। इसी रविवार को पुणे से दर्शन को आए 42 वर्षीय ओमप्रकाश गांगड़े की भी महाकाल मंदिर परिसर में तबीयत बिगड़ गई। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक जैसे लक्षण पाए गए और उन्हें तुरंत इंदौर रोड स्थित निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया।
पिछले रविवार को भी मुंबई से आए श्रद्धालु सचिन पांचाल की महाकाल लोक में भ्रमण के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। साथी ने उन्हें पानी पिलाया और आराम करने को कहा, लेकिन कुछ ही देर में उन्हें उल्टी हुई और पल्स रेट गिर गया। मंदिर की मेडिकल टीम ने प्राथमिक जांच के बाद सिविल अस्पताल रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।