- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
लैब टेक्नीशियन ने जहर खाकर जान दी
उज्जैन। ऋषि नगर में रहने वाले लैब टेक्निशियन ने पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने बताया कि जहर खाने के बाद हालत बिगडऩे पर उसने एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया था लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
प्रभांक गुप्ता पिता अशोक कुमार 37 वर्ष निवासी ऋषि नगर ने 6 वर्ष पूर्व कीर्ति निवासी सांईनाथ कालोनी से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही प्रभांक पत्नी के घर रहता था। प्रभांक निजी लैब में टेक्निशियन का काम करता था। करीब पांच दिनों पूर्व प्रभांक पत्नी से विवाद के बाद माता-पिता के पास ऋषि नगर आ गया। यहां 21 जून की रात प्रभांक ने जहरीला पदार्थ गटक लिया जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी, उल्टियां करने के बाद उसने पिता अशोक कुमार को बताया कि मैंने जहर पी लिया है।
मकान मालिक सुरेश सिंह बरोडिया उसे आटो से अस्पताल ले जाने लगे तो प्रभांक ने कहा कि मैंने एम्बुलेंस को फोन कर दिया है। कुछ देर बाद 108 एम्बुलेंस प्रभांक के घर आ गई जिससे उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। तड़के उपचार के दौरान प्रभांक ने दम तोड़ दिया। पिता अशोक कुमार ने बताया कि प्रभांक के दो बच्चे हैं और कुछ दिनों पूर्व उसने नौकरी भी छोड़ दी थी। पत्नी से विवाद के बाद से ही परेशान था और इसी के चलते उसने आत्महत्या की। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।