- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
उज्जैन में बजरंग दल का हंगामा: थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली के विरोध में देवास गेट थाना के सामने किया जोरदार प्रदर्शन, महिलाओं के साथ हुई घटना पर कार्रवाई न होने का लगाया आरोप!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देवास गेट थाना के सामने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन का मुख्य कारण थाना प्रभारी अनिला पाराशर की कथित कार्यप्रणाली को बताया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि माल गोदाम रोड रेलवे स्टेशन के पास कुछ युवकों ने तीन महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार किया। जब पीड़ित महिलाएं बजरंग दल के प्रतिनिधियों के साथ थाने पहुंचीं और एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया, तो थाना प्रभारी ने इसे अस्वीकार कर दिया।
बजरंग दल के जिला सह संयोजक विक्की राठौर ने बताया कि थाना प्रभारी ने यह कहते हुए कार्रवाई से इनकार किया कि बजरंग दल वाले हमेशा किसी एजेंडा के साथ आते हैं और उनका काम यही होता है। राठौर ने यह भी उल्लेख किया कि दो दिन पहले रात में थाना प्रभारी ने लगभग 10 लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी। इनमें कुछ होटल संचालक भी शामिल थे, जो अपना व्यवसाय बंद कर घर लौट रहे थे।
प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि यदि शहर रात 11 बजे बंद करने का नियम है, तो तोपखाना और बेगमबाग क्षेत्रों में दुकानों के खुले रहने की अनुमति क्यों दी जाती है। बजरंग दल ने इस मुद्दे पर थाना प्रभारी को तुरंत पदस्थापना या स्थानांतरण करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे और बड़ा आंदोलन शुरू कर सकते हैं।