- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
महाकाल की नगरी में बप्पा का आगमन: सिंधी कॉलोनी में 85 हजार की भव्य गणेश प्रतिमा, महाभारत थीम पर रथ पर विराजे गणपति
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
27 अगस्त से शुरू हो रहे गणेश उत्सव का रंग-रूप महाकाल की नगरी उज्जैन में अभी से ही देखने को मिल रहा है। शहर की गलियां ढोल-नगाड़ों की थाप, भक्तिमय गीतों और आतिशबाजी की रोशनी से गूंज उठीं। रविवार को सिंधी कॉलोनी गली नंबर 3 में गणेश प्रतिमा का भव्य आगमन हुआ। यह प्रतिमा इस बार और भी खास है, क्योंकि इसे महाभारत की थीम पर तैयार किया गया है।
देवास से लाई गई 85 हजार की भव्य प्रतिमा
श्री उमा पुत्र गणेश उत्सव समिति द्वारा हर साल की तरह इस बार भी गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन इस बार प्रतिमा की खासियत ने भक्तों का मन मोह लिया। देवास से लाई गई इस प्रतिमा की कीमत 85 हजार रुपए है। इसमें भगवान गणेश उसी तरह के रथ पर विराजित हैं, जैसे महाभारत युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी बने थे।
प्रतिमा की थीम में जहां एक ओर महाभारत की गाथा जीवंत हो रही है, वहीं दूसरी ओर इसमें महाराष्ट्र की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। भक्तों का कहना है कि यह सिर्फ मूर्ति नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति और आस्था का संगम है।
ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच निकली यात्रा
रविवार शाम टॉवर चौक से सिंधी कॉलोनी तक गणेश प्रतिमा की भव्य यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में गणेश भक्त शामिल हुए। सड़कें जय-जयकार और बप्पा मोरिया के नारों से गूंज उठीं। ढोल-ताशों की थाप पर युवा थिरकते नजर आए, वहीं आतिशबाजी ने माहौल को और दिव्य बना दिया।
युवाओं की टोली कर रही आयोजन
इस आयोजन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे बीते 12 वर्षों से युवा टोली ही संभाल रही है। अनमोल मित्र मंडली और श्री उमा पुत्र समिति (सिंधी समाज उज्जैन) के सभी सदस्य छात्र हैं, जो पूरी आस्था और जोश के साथ प्रतिवर्ष गणेश उत्सव का आयोजन करते हैं। इस बार आयोजन में अमित कृष्णानी, जयेश चौधरी, यश कृष्णानी, निलेश परस्वानी, लविश, मनमोहन, अभिजीत सिंह, सुमित, मयूर गौरव सहित कई युवा शामिल हैं।
बप्पा की नगरी में उमंग का माहौल
उज्जैन वैसे तो महाकाल की नगरी है, लेकिन यहां हर पर्व अपनी अलग पहचान और भव्यता के साथ मनाया जाता है। गणेशोत्सव की शुरुआत में ही शहर में भक्तिभाव और उत्साह का ऐसा नजारा है कि हर कोई बप्पा की भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है।