- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
विक्रमोत्सव से पहले नगर निगम सभापति और कलेक्टर ने किया दशहरा मैदान और विक्रम व्यापार मेला स्थल का निरीक्षण, तैयारियों को परखा; दिए आवश्यक दिशा निर्देश
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
बुधवार 26 फरवरी से उज्जैन में विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेले का शुभारंभ होने जा रहा है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। ऐसे में नगर निगम की अध्यक्ष कलावती यादव, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और जनप्रतिनिधि संजय अग्रवाल ने सोमवार शाम विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेला के स्थलों का दौरा किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत दशहरा मैदान से हुई, जहां 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान यादव और सिंह ने ब्रांडिंग, पार्किंग और दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था पर ध्यान दिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद, इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में विक्रम व्यापार मेला स्थल का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह, एडीएम प्रथम कौशिक, विक्रमादित्य शोध पीठ से श्रीराम तिवारी, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा, उपसंचालक कृषि और अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे।
बता दें, इस साल विक्रमोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा से होगी, जिसमें आपको विन्टेज कारें, स्पोर्ट्स बाइक्स और जनजातीय कलाकारों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। मुख्य कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 51 प्रमुख महाशिवरात्रि मेलों का उद्घाटन और सिंहस्थ 2028 की योजना का अनावरण होगा। वहीं, शाम को आनंदन शिवमणि और उनकी टीम के साथ हंसराज रघुवंशी का म्यूजिक भी सुनने को मिलेगा। इसके अलावा, विक्रम व्यापार मेला, वस्त्रोद्योग, हाथकरघा उपकरणों की प्रदर्शनी, जनजातीय शिल्प, पारंपरिक खाने और जनजातीय चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।