- उज्जैन के चरक भवन में बिजली संकट, एक घंटे तक ठप रहीं सेवाएं: बैकअप भी हुआ फेल, मरीज होते रहे परेशान; मोबाइल की रोशनी में चला काम
- महाकाल मंदिर में सबसे पहले गूंजेगा होली का उत्सव: 2 मार्च को गुलाल अर्पण और होलिका दहन, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के कारण बदलेगी पूजा व्यवस्था
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, रजत चंद्र और पुष्पमालाओं से सजे बाबा महाकाल!
- महाकालेश्वर मंदिर में वसुंधरा राजे सिंधिया ने किए दर्शन, व्यवस्था को सराहा: सुबह 10 बजे पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री, नंदी हाल से किए भगवान महाकाल के दर्शन
- महाशिवरात्रि मेले में अनोखा श्रृंगार: बड़नगर के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में 1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से सजे भगवान शिव, मेले के बीच श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र बना मंदिर
महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, रजत चंद्र और पुष्पमालाओं से सजे बाबा महाकाल!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के सभा मंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन कर घंटी बजाई गई, जिसके बाद भगवान से आज्ञा लेकर सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए। इसके पश्चात गर्भगृह के पट खोलकर भगवान को जल से स्नान कराया गया। नंदी हाल में भी नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया।
जल से भगवान का अभिषेक करने के पश्चात भगवान महाकाल का पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से अभिषे किया गया। कपूर आरती के उपरांत रजत चंद्र, भांग, चंदन और गुलाब के फूलों की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद, महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई और भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवा निराकार से साका रूप में दर्शन देते हैं।
इस अवसर पर बाबा महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्ड माला और सुगंधित पुष्पों की माला धारण की। भगवान को मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। जैसे ही मंदिर के पट खुले, चारों ओर “जय श्री महाकाल” की गूंज सुनाई दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।