- आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live
- उज्जैन में गरजी करणी सेना: हरदा लाठीचार्ज के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, तीन मांगों के साथ सरकार को दी चेतावनी!
- उज्जैन में NCB इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह जाट को CBI ने किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप; CBI कर रही पूछताछ!
- Bhakti aur Sanskriti का संगम: उज्जैन में 39 दिन तक अतिथि निवास कलाकारों के लिए आरक्षित, श्रद्धालु होटल की ओर कर रहे रुख!
- महाकाल की सवारी से पहले पुलिस का रिहर्सल, 21 जुलाई को निकलेगी बाबा महाकाल की दूसरी सवारी; हेलिपैड पर हुआ पुलिस का ग्राउंड रिहर्सल
भस्म आरती: भांग, चन्दन, रजत त्रिपुण्ड और त्रिनेत्र अर्पित कर किया गया बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार की सुबह सभा मंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन कर घंटी बजाई गई, जिसके बाद भगवान से आज्ञा लेकर सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए। इसके पश्चात गर्भगृह के पट खोलकर भगवान को जल से स्नान कराया गया। नंदी हाल में भी नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया।
मंदिर के कपाट खुलने के बाद भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल द्वारा हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के उपरांत, बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य श्रृंगार भांग, चन्दन, रजत त्रिपुण्ड और त्रिनेत्र अर्पित करके किया गया। इसके बाद, महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई और भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।
इस अवसर पर भगवान ने शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला और सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।
इसी बीच, जैसे ही मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन प्रारंभ हुए, चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज सुनाई देने लगी और बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।