- बसंत पंचमी पर वासंती रंग में रंगेगा महाकाल मंदिर, भस्म आरती से होगी शुरुआत; सांदीपनि आश्रम में भी होंगे विशेष धार्मिक आयोजन!
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद ली गई आज्ञा, पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण के साथ साकार रूप में भगवान ने दिए दर्शन
- महाकाल दरबार पहुंचे सुनील शेट्टी, परिवार के साथ शांत माहौल में किए दर्शन; Border-2 की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
- सभा मंडप से गर्भगृह तक अनुष्ठानों की श्रृंखला, भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में हुए महाकाल के दर्शन; जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत मुकुट और शेषनाग श्रृंगार के साथ खुले मंदिर के पट
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मेका श्रीकांत, नंदी हॉल में बैठकर किया जाप
भस्म आरती: बाबा महाकाल के दिव्य श्रृंगार और भस्म आरती के साथ गूंजा “जय श्री महाकाल”
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
धर्म और आस्था की राजधानी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार की सुबह एक अद्भुत आध्यात्मिक नज़ारा देखने को मिला। परंपरा के अनुसार, वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन किया गया और घंटी बजाई गई। इसके बाद भगवान महाकाल से आज्ञा लेकर सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए।
भगवान महाकाल के गर्भगृह के पट खोलकर उन्हें जल से स्नान कराया गया। नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। इसके बाद, बाबा महाकाल का दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से भव्य अभिषेक किया गया।
प्रथम घंटाल द्वारा “हरि ओम” का जल अर्पण और कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। मस्तक पर भांग, चंदन और चंद्र अर्पित कर उन्हें राजा स्वरूप में सजाया गया। इसके बाद, महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई और भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई।
यह मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं। बाबा ने शेषनाग का रजत मुकुट, मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों की माला धारण की। बाबा महाकाल को फल और मिष्ठान अर्पित कर भोग लगाया गया।
बता दें, जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। “जय श्री महाकाल” के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों ने दिव्य श्रृंगार और भस्म आरती के दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।