- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 03-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
भोपाल में CGST की बड़ी कार्रवाई! 12 करोड़ रुपए की सुपारी जब्त, भोपाल के गोदाम में छिपाकर रखी गई थी 310 टन सुपारी; जांच जारी
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
भोपाल में मंगलवार को सीजीएसटी की टीम ने एक बड़े जाल का पर्दाफाश किया है। राजधानी के बैरसिया रोड स्थित एक गोदाम में 12 करोड़ रुपए की सुपारी जब्त की गई है, जो साढ़े चार हजार बोरियों में छिपाकर रखी गई थी। यह छापा सीजीएसटी की टीम ने गुप्त सूचना पर मारा, और अब इस मामले की जांच की जा रही है।
सूचना के आधार पर सीजीएसटी की टीम बैरसिया रोड स्थित उस गोदाम में पहुंची, जहां पर 310 टन सुपारी छिपाकर रखी गई थी। जब्त की गई सुपारी की कीमत करीब 10 से 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है, जो भविष्य में और भी बढ़ सकती है। सीजीएसटी के अधिकारियों ने बताया कि यह गोदाम रजिस्टर्ड नहीं था और यहां रखी गई सुपारी के कोई दस्तावेज भी नहीं मिले।
सीजीएसटी अधिकारियों के अनुसार, गोदाम में रखी गई सुपारी की तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है। चूंकि गोदाम रजिस्टर्ड नहीं था और दस्तावेज भी अनुपलब्ध थे, इस मामले में कई और महत्वपूर्ण सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और अधिकारियों का कहना है कि यह एक बड़ी गैरकानूनी व्यापार का हिस्सा हो सकता है।
सीजीएसटी की टीम अब गोदाम के मालिक और वहां काम करने वालों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही, तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल, जांच प्रक्रिया जारी है और टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने की योजना बना रही है। हालाँकि इस घटना ने शहर में हलचल मचा दी है और अब देखना होगा कि इस जांच से और कौन-सी साजिशों का खुलासा होता है।