- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन नगर निगम की बड़ी कार्रवाई! NGT के आदेश पर गोवर्धन सागर पर हटाया अतिक्रमण; 6 मकान और गुमटी पर चली जेसीबी
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के गोवर्धन सागर पर हुए अतिक्रमण को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश के बाद नगर निगम और प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने 6 मकानों और एक गुमटी को हटा दिया।
आपको बता दें कि वर्षों से गोवर्धन सागर के पास की सरकारी जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर 91 स्ट्रक्चर बना लिए थे। इनमें 52 दुकानें, 40 घर और अन्य संरचनाएं शामिल हैं। एनजीटी ने 3 जनवरी को इन अतिक्रमणों को हटाने का आदेश दिया था और 4 फरवरी तक अतिक्रमण हटाने की समयसीमा निर्धारित की है।
मंगलवार को नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से तीन शेड, अस्थाई पार्किंग और 6 मकानों को हटाया। नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि वीडी मार्केट को हटाने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी, लेकिन फिलहाल वहां स्टे आदेश के कारण कार्यवाही में रुकावट आई है।
इस अभियान में नगर निगम की उपायुक्त कृतिका भीमावत, एसडीएम एलएन गर्ग, तहसीलदार रुपाली जैन और पुलिस बल भी शामिल थे।