- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला – पुजारियों के मानदेय में वृद्धि! अब मध्यप्रदेश में भी उठी मांग, सरकार पर दबाव बढ़ा; पुजारियों ने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
राजस्थान सरकार ने पुजारियों के मानदेय में बड़ा इज़ाफा करते हुए इसे ₹5000 से बढ़ाकर ₹7500 प्रतिमाह कर दिया है। साथ ही, भगवान की सेवा-पूजा, भोग-प्रसाद, उत्सव और पूजन सामग्री के लिए मिलने वाली राशि ₹1500 से बढ़ाकर ₹3000 कर दी गई है।
अब मध्यप्रदेश में भी गूंज उठी मांग, सरकार पर बढ़ा दबाव!
राजस्थान सरकार के इस फैसले के बाद अब मध्यप्रदेश में भी पुजारियों ने अपनी मांग बुलंद कर दी है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ, उज्जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील की है कि मध्यप्रदेश के पुजारियों को भी सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। महासंघ ने स्पष्ट रूप से कहा कि पुजारियों का मानदेय ₹10,000 प्रतिमाह और भगवान की सेवा-पूजा के लिए ₹3000 प्रतिमाह किया जाए।
महासंघ के राष्ट्रीय सचिव रूपेश मेहता ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पुजारियों के हित में यह ऐतिहासिक फैसला लिया है, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार अब तक इस मुद्दे पर चुप है। पुजारियों और धार्मिक संगठनों ने इस पर जल्द से जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने कहा कि यह मांग सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि अन्य राज्यों को भी पुजारियों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सुधारने के लिए इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।