- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महाकाल नगरी में भाजपा के नए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का पहला दौरा आज, करीब 1 बजे पहुंचेंगे उज्जैन; महाकाल मंदिर में करेंगे विशेष पूजा!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार, 3 जुलाई को अपने पहले नगर आगमन पर उज्जैन आएंगे। इस अवसर को भव्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी नगर संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला उज्जैन दौरा है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
भाजपा के नगर मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने जानकारी देते हुए बताया कि हेमंत खंडेलवाल गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद वे सबसे पहले विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद खंडेलवाल नानाखेड़ा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
इसके पश्चात वे कालिदास अकादमी प्रांगण में भाजपा नगर संगठन द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष का पारंपरिक ढंग से पुष्पवर्षा और जयकारों के बीच भव्य स्वागत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंच से नगर के वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्वागत उद्बोधन भी दिए जाएंगे।
भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के उज्जैन आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर भर में उत्साह का माहौल है। महापौर मुकेश टटवाल की विशेष उपस्थिति में कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए जा रहे हैं। शहर में जगह-जगह बैनर-पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम का धार्मिक महत्व भी रहेगा क्योंकि हेमंत खंडेलवाल के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन को लेकर भक्तजन भी उत्साहित हैं। बाबा महाकाल के दरबार में पूजा-अर्चना कर वे उज्जैन और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।