- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
“महाकाल के आशीर्वाद से धन्य हुआ!” – ‘आश्रम 3’ की सफलता के लिए दर्शन कुमार ने किए बाबा के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
ओटीटी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम’ का नया सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है। इसी बीच, जबरदस्त चर्चा में बने ‘आश्रम 3’ के टीजर रिलीज के अगले ही दिन अभिनेता दर्शन कुमार उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई और भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया।
फिल्मों में अपनी अदाकारी से छाप छोड़ चुके दर्शन कुमार ने शुक्रवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक बैठे रहकर भस्म आरती का दिव्य अनुभव लिया और बाबा महाकाल से ‘आश्रम 3’ की सफलता के लिए प्रार्थना की। इस दौरान दर्शन को दुपट्टा उड़ाकर प्रसाद भेंट कर सम्मान किया गया।
पूजा के बाद दर्शन कुमार ने बताया, “इस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। भस्म आरती जादुई थी। बाबा महाकाल के दर्शन पाकर धन्य हो गया। आश्रम 3 के टीजर रिलीज के अगले ही दिन उन्होंने मुझे बुला लिया, इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है?”
बता दें, ‘आश्रम’ वेब सीरीज ने हमेशा से धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक पहलुओं को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। अब इसके नए सीजन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में महाकाल की नगरी उज्जैन में बाबा के आशीर्वाद के साथ अभिनेता की यह आध्यात्मिक यात्रा ‘आस्था और मनोरंजन’ का अनोखा संगम बन गई है।