- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
महाकाल की भक्ति में लीन हुए बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह, पत्नी संग भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया सम्मानित!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
भोलेनाथ की भक्ति और आस्था की अद्भुत मिसाल तब देखने को मिली जब देश के लोकप्रिय और दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह रविवार तड़के उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचे। अरिजीत सिंह ने अपनी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लिया। वे साधारण वेशभूषा में पहुंचे थे, शरीर पर भगवान महाकाल के नाम वाला विशेष कुर्ता पहना था और मस्तक पर चंदन का तिलक लगा हुआ था। इस दिव्य यात्रा में उनकी पत्नी कोयल रॉय भी उनके साथ रहीं, जो उनके साथ पूरे समय भक्ति भाव में डूबी रहीं।
गौरतलब है कि शनिवार रात इंदौर में अरिजीत सिंह का एक भव्य लाइव कॉन्सर्ट आयोजित हुआ था, जिसके ठीक बाद वे सीधे उज्जैन की ओर रवाना हो गए और रविवार तड़के करीब चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। अरिजीत सिंह करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप करते रहे। उनके चेहरे पर सच्चे भक्त का भाव था — शांति, समर्पण और दिव्यता से भरा हुआ।
आरती संपन्न होने के बाद अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कोयल रॉय ने मंदिर की देहरी से दर्शन किए। इस दौरान आचार्य आकाश पुजारी द्वारा विधिवत पूजन-पाठ कर जल अर्पण कराया गया। उनकी श्रद्धा और भक्ति को देखते हुए महाकाल मंदिर समिति की ओर से उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समिति ने उन्हें महाकाल का दुपट्टा ओढ़ाकर, मंदिर प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। इस सम्मान से अभिभूत अरिजीत सिंह ने मंदिर प्रांगण में ही कुछ समय ध्यान भी लगाया और मंदिर समिति का आभार व्यक्त किया।