- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
Breaking News: BJP विधायक सतीश मालवीय के भाई ने अपने बेटे को मारी गोली, परिवार में मचा कोहराम; पैसे के विवाद ने किया खून!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के घट्टिया से बीजेपी विधायक सतीश मालवीय के परिवार से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। उनके भाई मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे अरविंद मालवीय को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह सनसनीखेज वारदात सोमवार को उज्जैन के सुचई गांव में हुई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से दो गोलियां दागीं—एक सिर में और दूसरी छाती में, जिससे अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच किराना दुकान के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मंगल मालवीय आपा खो बैठे और बंदूक उठा ली। गुस्से में उन्होंने अपने बेटे अरविंद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बता दें, 30 वर्षीय अरविंद शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है। पिता के हाथों बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।
मंगल मालवीय, जो पूर्व विधायक नागूलाल मालवीय के बड़े बेटे भी हैं, को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी? क्या यह सिर्फ पैसे का झगड़ा था या कोई और पुराना विवाद? पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।