- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन में ज्वेलरी शॉप पर बुर्काधारी महिला की बड़ी चोरी की कोशिश, 20 मिनट में 6 पायजेब छुपाए; दुकानदार ने रंगे हाथों पकड़ा!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के लखेरवाड़ी इलाके में स्थित झंवर ज्वेलर्स की दुकान पर बुधवार दोपहर चोरी की एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई। बुर्काधारी महिला ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंची और महज 20 मिनट में करीब 6 जोड़ी चांदी की पायजेब अपने कपड़ों में छिपा ली। गनीमत रही कि दुकानदार को समय रहते शक हो गया और महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
कैसे हुई वारदात?
दोपहर करीब 3:30 बजे बुर्का पहनकर आई महिला ने आभूषण देखने के बहाने दुकानदार से कई चांदी की पायजेब मंगवाईं। महिला लगातार पायजेब पहनकर देखने का नाटक करती रही। इसी दौरान वह एक-एक कर पायजेब अपने कपड़ों के भीतर छिपाती गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में महिला की यह हरकत साफ कैद हो गई।
दुकानदार की सतर्कता से बची बड़ी चोरी
जब काउंटर पर रखे बॉक्स से पायजेब कम दिखी, तो ज्वेलरी शॉप संचालक नरेंद्र झंवर को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत फुटेज चेक किए, जिसमें महिला चोरी करते हुए दिखाई दी। इसके बाद दुकानदार और कर्मचारियों ने महिला को रोक लिया। देखते ही देखते आसपास के दुकानदार भी मौके पर इकट्ठा हो गए।
महिला की अकड़ और खुलासा
पकड़े जाने के बावजूद महिला खुद को बेगुनाह बताती रही। लेकिन सीसीटीवी सबूतों के सामने उसकी चालाकी बेनकाब हो गई। तलाशी लेने पर महिला ने कपड़ों में बनाई गई गुप्त जेब से 6 जोड़ी चांदी की पायजेब बाहर निकालीं। इनकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी जा रही है। खास बात यह रही कि महिला का पति भी दुकान के बाहर खड़ा था, जिसे भी पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस की कार्रवाई
खाराकुआ थाना पुलिस ने महिला की पहचान नागदा निवासी रुकसाना बी पति मुन्ना शेख के रूप में की है। थाना प्रभारी राजकुमार मालवीय के अनुसार, अभी व्यापारी की तरफ से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है।
CCTV फुटेज बना सबसे बड़ा सबूत
पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें महिला पायजेब ट्राई करने के बहाने एक-एक कर उन्हें कपड़ों में छिपाती नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि यह फुटेज आगे की कार्रवाई में अहम सबूत साबित होगा।