- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
भगवान महाकाल की कृपा से प्रशासक प्रथम कौशिक ने संभाली जिम्मेदारी, भस्म आरती में हुए शामिल …
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
गुरुवार की सुबह, उज्जैन महाकाल मंदिर के नवागत प्रशासक आईएएस प्रथम कौशिक ने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर, मंदिर प्रबंध समिति में प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। भस्म आरती में भाग लेने के बाद, सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल और सुरक्षा अधिकारी हेमलता पाटीदार ने प्रथम कौशिक का स्वागत और सम्मान किया। यह अवसर महाकाल मंदिर की प्रबंध समिति और भक्तों के लिए एक नई दिशा की ओर संकेत कर रहा है।
जानकारी के लिए बता दें, दो दिन पहले ही शासन ने मंदिर के पुराने प्रशासक अनुकूल जैन की जगह गुना जिला पंचायत सीईओ प्रथम कौशिक को एडीएम और मंदिर प्रशासक के रूप में नियुक्त किया था। अब देखना यह होगा कि प्रथम कौशिक महाकाल मंदिर के प्रशासन में किस तरह के सुधार और बदलाव लेकर आते हैं।