- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन में 450 से अधिक निजी स्कूलों ने किया हड़ताल का समर्थन – 30 जनवरी को 90% स्कूल रहे बंद!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्य प्रदेश में प्राइवेट स्कूल संचालकों और सरकार के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। एमपी बोर्ड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट की अनिवार्यता के खिलाफ 30 जनवरी को राज्यभर में स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है। इसका असर भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश के 34,000 से अधिक स्कूलों पर पड़ेगा।
बता दें, इस हड़ताल का असर उज्जैन में भी देखा जा रहा है। उज्जैन में 450 से अधिक निजी स्कूलों ने भी इस विरोध में शामिल होने की सहमति दी है। मध्य प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, मध्य प्रदेश संचालक मंच, अशासकीय शाला संगठन, स्कूल वेलफेयर मंच और अन्य संगठनों ने इस आंदोलन को समर्थन दिया है।
बता दें, मध्य प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, मध्य प्रदेश संचालक मंच, अशासकीय शाला संगठन, मध्य प्रदेश स्कूल वेलफेयर मंच, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के साथ उज्जैन के संभागीय और शासकीय शाला संगठन और अशासकीय शाला प्रतिनिधि संगठन उज्जैन ने 30 जनवरी गुरुवार को एक दिवसीय स्कूल बंद का आह्वान किया है, जिसके बाद उज्जैन शहर के एमपी बोर्ड संबंधित 90 प्रतिशत स्कूल बंद रहे।
संगठन में शामिल 50 से अधिक स्कूल संचालकों ने अपने-अपने स्कूल को बंद कर टावर चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए संचालक दशहरा मैदान स्थित राज्य शिक्षा केंद्र के कार्यालय में पहुंचे और उन्होंने डीपीसी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर सभी आदेशों को निरस्त करने की मांग की।