- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
उज्जैन में NCB इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह जाट को CBI ने किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप; CBI कर रही पूछताछ!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल नारकोटिक्स विभाग बल्कि पूरे प्रशासनिक सिस्टम को हिला कर रख दिया है। सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो (NCB) उज्जैन में पदस्थ इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह जाट को CBI ने गुरुवार रात हिरासत में ले लिया, जिसके बाद अलखनंदा क्षेत्र स्थित NCB कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूत्रों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई एक गोपनीय शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें बड़े पैमाने पर लेन-देन और भ्रष्टाचार की आशंका जताई गई थी। यह मामला तब और गंभीर हो गया जब नीमच जिले के भूतेश्वर मंदिर इलाके से एक कथित बिचौलिए की गिरफ्तारी की गई। बिचौलिए से मिली जानकारी के बाद ही CBI की टीम ने इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को भी पूछताछ के लिए मौके पर बुलाया।
बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह और एक अन्य व्यक्ति से रात करीब 11:30 बजे तक पूछताछ की गई, जिसके बाद CBI टीम उन्हें अपने साथ लेकर रवाना हो गई। यह पूरी कार्रवाई नीमच के उस इलाके में हुई जो आमतौर पर शांत माना जाता है, लेकिन गुरुवार की शाम यहां कुछ और ही गहमागहमी थी।
महेंद्र सिंह मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और नारकोटिक्स विभाग में लंबे समय से पदस्थ हैं। उनकी छवि अब तक एक शांत और सामान्य अधिकारी की रही है, लेकिन अब उन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्र बताते हैं कि पैसों के लेन-देन और विभागीय घालमेल में उनका नाम सामने आ रहा है।
NCB कार्यालय में इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है। अफसरों के चेहरे पर तनाव साफ नजर आ रहा है, लेकिन कोई भी अधिकारी कैमरे पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं। CBI की ओर से भी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए आने वाले दिनों में कई और खुलासे हो सकते हैं। अब निगाहें CBI की अगली कार्रवाई पर हैं, और पूरे प्रदेश में इस बात की चर्चा है कि कहीं यह मामला और बड़ा तो नहीं होने जा रहा…?