- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
‘छोटा अमरनाथ’: जोशीमठ की नीति घाटी में बाबा बर्फानी ने लिया अवतार, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
जोशीमठ से लगभग 82 किलोमीटर दूर, उत्तराखंड की नीति घाटी में स्थित है एक ऐसा स्थल, जिसे आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम कहा जा सकता है। दरअसल, जोशीमठ से लगभग 82 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नीति गांव के पास, टिम्मरसैंण महादेव की गुफा है। यहां हर सर्दी में प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनता है। बर्फ से बने इस शिवलिंग को ‘बाबा बर्फानी’ कहा जाता है, और हर साल श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए उमड़ पड़ते हैं।
माना जाता है कि यह स्थान शिवभक्तों के लिए एक पवित्र तीर्थ है, जहां आने मात्र से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बता दें, इन दिनों बाबा बर्फानी ने अपना दिव्य रूप ले लिया है, और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु नीति घाटी पहुंच रहे हैं। बता दें, यहाँ दिसंबर से मार्च तक ‘बाबा बर्फानी’ दर्शन देते हैं और खास बात यह है कि गुफा की छत से टपकने वाला पानी इसका लगातार अभिषेक करता रहता है।
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को सड़क से 2 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई करनी पड़ती है। स्थानीय लोग इस गुफा को ‘बबूक उडियार’ के नाम से जानते हैं। बताया जाता है कि शीतकाल के दौरान जब बर्फ पिघलती है, तो शिवलिंग अपने मूल स्वरूप में आ जाता है। यही कारण है कि इस स्थान को ‘छोटा अमरनाथ’ कहा जाता है।