- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रहेंगे उज्जैन प्रवास पर: बाबा जय गुरुदेव आश्रम जाएंगे, अहिल्या नाट्य का करेंगे अवलोकन; श्रद्धांजलि, आध्यात्मिक दौरा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने गृह जिले उज्जैन के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यह दौरा केवल एक शिष्टाचार भेंट या प्रशासनिक कार्य नहीं है, बल्कि इसमें भावनात्मक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं का समावेश देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री का उज्जैन आगमन शाम 4:30 बजे हेलीपैड पर होगा, जहां से वे सीधे दुर्गा प्लाजा, फ्रीगंज पहुंचेंगे। यहां वे सिख समाज के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी सुरेंद्र सिंह अरोरा के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सुरेंद्र सिंह अरोरा की समाजसेवा और सामाजिक समरसता को लेकर उल्लेखनीय भूमिका रही है।
इसके बाद डॉ. मोहन यादव शाम 5:45 बजे बाबा जय गुरुदेव आश्रम, मक्सी रोड जाएंगे। यहां वे आश्रम के प्रमुख संतों से भेंट करेंगे और आध्यात्मिक चर्चा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम यहीं समाप्त नहीं होता। वे शाम 6:30 बजे कालिदास अकादमी पहुंचेंगे, जहां लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित महानाट्य का अवलोकन करेंगे। यह महानाट्य नारी नेतृत्व, परोपकार और शासन प्रबंधन जैसे ऐतिहासिक पक्षों को उजागर करता है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से इस आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त होगी।
अंत में, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला शाम 7:10 बजे वीआईपी गेस्ट हाउस, देवास रोड पहुंचेगा, जहां वे विश्राम करेंगे और अन्य निर्धारित बैठकों में भाग लेंगे।