- बंगाल के रुझानों का असर उज्जैन तक: भाजपा की बढ़त पर बंगाली कॉलोनी में उत्सव, ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में दिए दर्शन
- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
CM मोहन यादव कैबिनेट की बैठक, पीएम जनमन योजना समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा…
मध्यप्रदेश में आज बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी, इस बैठक में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।
बुधवार को मंत्रालय में सुबह 11 बजे सीएम मोहन यादव कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इसमें पीएम जनमन योजना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। वहीं आज होने वाली इस बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, आज प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि, पीएम जनमन योजना में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, भारिया और सहारिया को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा बजट में प्रविधान किया जाएगा।