CM शिवराज ने ‘महाकाल लोक’ फेज-2 का किया लोकार्पण:उज्जैन में दिवाली जैसा नजारा, अन्न क्षेत्र भी भक्तों को समर्पित; देखें तस्वीरें

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को उज्जैन में महाकाल लोक के दूसरे चरण का लोकार्पण किया। इसमें हाईटेक अन्न क्षेत्र, धर्मशाला, पार्किंग समेत कई कार्य शामिल हैं। महाकाल लोक फेज टू के लोकार्पण के मौके पर उज्जैन में दिवाली जैसा माहौल दिखा। जमकर आतिशबाजी की गई।

सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ गुरुवार रात करीब 8 बजे उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले नीलकंठ क्षेत्र में पथ, द्वार, अवंतिका हाट, प्रसादम शिशु मंदिर मार्ग, भूमिगत/भूतल पार्किंग व अन्य जगहों का लोकार्पण किया। इसके बाद अन्न क्षेत्र के लोकार्पण के लिए पूजन भी किया।

सीएम शिवराज सिंह ने अन्नक्षेत्र के लोकार्पण के लिए पूजन भी किया।
सीएम शिवराज सिंह ने अन्नक्षेत्र के लोकार्पण के लिए पूजन भी किया।

51 हजार दीप किए प्रज्जवलित

महाकाल लोक के दूसरे चरण के लोकार्पण के मौके पर 51 हजार दीप प्रज्जवलित किए गए। सीएम शिवराज सिंह ने भी दीप जलाएं। साथ ही यहां मंजीरे भी बजाए। सांसद अनिल फिरोजिया ने सीएम चौहान का पगड़ी पहना कर स्वागत किया। इस दौरान महाकाल लोक के मुख्य द्वार पर लोक कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर महाकाल लोक में खूबसूरत रोशनी की गई थी।

संतों का किया सम्मान

सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद संतों काे भगवान महाकालेश्वर का चित्र और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने संतो से कहा आप हमें सही रास्ते पर चलाने का मार्गदर्शन करते रहे। राजनीति की राहें बड़ी रपटिली होती है। कदम कदम पर फिसलने का खतरा होता है। कई बार खुद ही फिसल जाते है। कई बार चक्कर में डालने वाले कई आ जाते है।

CM शिवराज ने इन कार्यों का किया लोकार्पण

  • नीलकंठ परिसर
  • शक्ति पथ
  • महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र
  • महाकाल तपोवन
  • महाराजवाडा, द हेरिटेज
  • पुष्पकरणी, अनुभूति वन, चिंतन वन
  • महाकालेश्वर शिखर दर्शन
  • आपातकालीन प्रवेश एवं निर्गम
  • अमरनाथ गुफा

तस्वीरों में देखिए महाकाल लोक के दूसरे चरण का लोकार्पण

महाकाल मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। साथ ही जमकर आतिशबाजी की गई।
महाकाल मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। साथ ही जमकर आतिशबाजी की गई।
दीपों से कलश, भगवान गणेश, त्रिशुल, शंक और शिवलिंग की आकृति ऊंकेरी गई।
दीपों से कलश, भगवान गणेश, त्रिशुल, शंक और शिवलिंग की आकृति ऊंकेरी गई।
महाकाल लोक के दूसरे चरण के लोकार्पण के मौके पर सीएम ने संतों का सम्मान भी किया।
महाकाल लोक के दूसरे चरण के लोकार्पण के मौके पर सीएम ने संतों का सम्मान भी किया।
महाकाल लोक के दूसरे चरण के लोकार्पण के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।
महाकाल लोक के दूसरे चरण के लोकार्पण के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।
महाकाल लोक परिसर में 51 हजार दीप प्रज्जवलित किए गए।
महाकाल लोक परिसर में 51 हजार दीप प्रज्जवलित किए गए।
सीएम शिवराज सिंह ने भक्तों के साथ मंजीरे भी बजाए।
सीएम शिवराज सिंह ने भक्तों के साथ मंजीरे भी बजाए।
महाकाल लोक का ड्रोन व्यू। जगमग रोशनी से नजारा दिवाली जैसा लगा।
महाकाल लोक का ड्रोन व्यू। जगमग रोशनी से नजारा दिवाली जैसा लगा।
सीएम शिवराज सिंह नगाड़ा बजाते नजर आए।
सीएम शिवराज सिंह नगाड़ा बजाते नजर आए।
सीएम शिवराज सिंह ने ध्यान कुटिया में बैठकर ध्यान भी लगाया।
सीएम शिवराज सिंह ने ध्यान कुटिया में बैठकर ध्यान भी लगाया।
अन्न क्षेत्र के उद्घाटन के बाद सीएम शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह के साथ वहां बैठकर भोजन भी किया।
अन्न क्षेत्र के उद्घाटन के बाद सीएम शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह के साथ वहां बैठकर भोजन भी किया।
महाकाल लोक परिसर में कलाकारों ने सांस्कृति प्रस्तुतियां भी दी।
महाकाल लोक परिसर में कलाकारों ने सांस्कृति प्रस्तुतियां भी दी।
सीएम के आगमन पर महाकाल के मुख्य द्वार पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
सीएम के आगमन पर महाकाल के मुख्य द्वार पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।

बेगमबाग मार्ग का नया नाम नीलकंठ मार्ग

महाकाल लोक परिसर में बेगम बाग वाले मार्ग को अब नीलकंठ मार्ग के नाम से जाना जाएगा। यहां नीलकंठ द्वार, नीलकंठ वन, हॉकर्स जोन, 500 वाहनों की पार्किंग का लोकार्पण किया गया। इसके बाद महाकाल लोक के पार्किंग स्थल के पीछे निर्मित भव्य व आधुनिक मशीनों से सुसज्जित अन्न क्षेत्र का लोकार्पण किया गया।

इसी तरह रुद्रसागर आर-22 मार्ग, अनुभूति वन, महाराजवाड़ा के फैसेलिटी बगीचा, तपोवन, ध्यान कुटी, रुद्रसागर शिखर दर्शन, मंदिर परिसर में निर्मित टनल, दर्शनार्थी वेटिंग हाल, आपातकालीन व निर्गम द्वार के साथ ही विकास प्राधिकरण के माध्यम से निर्मित होने वाले यूनिटी माॅल निर्माण की आधारशिला रखी गई।

ये काम भी किए जाएंगे

अनुभूति वन, चिंतन वन और ध्यान केंद्र, ओपन एयर थिएटर, पर्यटकों के लिए बैठने की व्यवस्था, छोटा रूद्रसागर वैदिक वाटिका, चार ध्यान कुटी, छायादार विश्राम व्यवस्था, रूद्रसागर शिखर दर्शन परियोजना, अन्न क्षेत्र एवं प्रवचन हॉल को हटाकर वैदिक आधारित लैंडस्केपिंग कर शिखर दर्शन को सुगम बनाया है। इसका क्षेत्रफल 52 हजार वर्ग फीट है। नीचे की ओर पुजारी कक्ष, विशिष्ट अतिथि कक्ष, भोग सामग्री, रसोई कक्ष और मीडिया कक्ष रहेगा। कार्य की लागत 16.10 करोड़ है।

आने वाले समय में पूर्ण होंगे ये कार्य

रूद्रसागर पर पैदल पुल 25.22 करोड़, रामघाट का सौंदर्यीकरण 20.79 करोड़, पुलिस थाना और पुलिस क्वार्टर का विस्थापन 3.80 करोड़, सीसीटीवी निगरानी और एक्सप्रेस नियंत्रण प्रणाली 7.08 करोड़, हरिफाटक मेघदूत वन पार्किंग 11.09 करोड़, लेजर एवं वाटर स्क्रीन शो 32.50 करोड़, त्रिवेणी संग्रहालय का विस्तार 9.50 करोड़, महाकाल मंदिर से महाराजवाड़ा परिसर सम्मिलन 20 करोड़, महाकाल मंदिर स्थित स्टैच्यू, प्लांट का संरक्षण 2 करोड़, रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोपवे 209 करोड़, अन्य सड़क का विकास 116.96 करोड़, त्रिवेणी संग्रहालय के सामने पार्किंग, भोजन शाला का विस्तार 45 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।

महाराजवाड़ा में प्रवचन हॉल के साथ फूड कोर्ट

महाराजवाड़ा परिसर का निर्माण 1941 में महाराज सिंधिया ने किया था। भवन के मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए हेरिटेज भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्मित क्षेत्र 47 हजार वर्ग फीट होगा। जिसमें 24 कमरे रहेंगे। महाराजवाड़ा का जीर्णोद्धार और प्रवचन हॉल का निर्माण, फूट कोर्ट और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसकी लागत 19.91 करोड़ है।

यहां अनुभूति वन का निर्माण भी किया जा रहा है।
यहां अनुभूति वन का निर्माण भी किया जा रहा है।

महाराजवाड़ा भाग-2 बेसमेंट पार्किंग व वेंडर जोन

भूतल पर वेंडर जोन यानी 56 कियोस्क के साथ पोडियम बनाएंगे। भूतल पर टॉयलेट ब्लॉक का प्रावधान है। भूतल पर चार पहिया पार्किंग 100 संख्या, 2 पहिया पार्किंग 270 संख्या, आपातकालीन वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा 10 संख्या के लिए पार्किंग। बेसमेंट में 4 पहिया पार्किंग 217 संख्या के लिए अलग प्रवेश और निकास रैंप के साथ बेसमेंट बनाएंगे। बेसमेंट में एडमिन ब्लॉक, शौचालय ब्लॉक के साथ ड्राइवर्स लाउंज का प्रावधान। बेसमेंट में ग्राउंड फ्लोर तक सीढियां। इस कार्य की लागत 39.87 करोड़ है।

रूद्रसागर पैदल पुल का निर्माण

चारधाम मार्ग से मानसरोवर- श्री महाकाल महालोक जाने के लिए रूद्रसागर पर 200 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा पैदल पुल बनाएंगे। रूद्रसागर पुल के पोस्ट और फसाड़ श्री महाकाल महालोक की थीम पर आधारित होंगे। पैदल पुल से एक बार में 500 लोग रूद्रसागर के लाइट एंड साउंड शो को देख सकेंगे। पैदल पुल के माध्यम से कनेक्टिविटी में सुधार होगा। दर्शनार्थियों को सीधे मानसरोवर गेट पहुंचाया जा सकेगा। दर्शन के लिए पहुंचने की दूरी कम होगी। कार्य की लागत 25.22 करोड़ है।

त्रिवेणी चारधाम हरसिद्धि मार्ग

वाटर ड्रेन सीवरेज, गैस पाइपलाइन, एलटी और एचटी चैंबर, ओएफसी चैंबर सहित स्मार्ट रोड बनाएंगे। रूद्रसागर झील किनारे छत्रियां, पंचत्व की अवधारणा पर मूर्तियां एवं बैठक क्षेत्र रहेगा। ब्रिज लैंडिंग क्षेत्र के पास दुकानें, सार्वजनिक उपयोगिताएं, प्लाजा और किड्स प्ले एरिया, जिससे महाकाल मार्ग के समानांतरण मार्ग पैदल और ई-रिक्शा मार्ग बनाएंगे। रूद्रसागर के पश्चिम में छायादार लेक फ्रंट बनाएंगे। इसकी लागत 33.27 करोड़ आएगी।

Leave a Comment