- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
- उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर बड़ी कार्यशाला, सीएम मोहन यादव बोले- 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर हों पुख्ता इंतजाम
- महाकाल मंदिर में शनिवार की भस्म आरती, राजा स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के क्षीर सागर मैदान में रविवार देर रात खेले गए फिरोजिया ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अचानक पहुंचकर खिलाड़ियों और दर्शकों को उत्साहित कर दिया। उन्होंने मैच के दौरान विजेता टीम को 1 लाख रुपए और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए का अतिरिक्त नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री रात करीब 12 बजे मैदान पहुंचे, उस समय बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे और मुकाबले का रोमांच चरम पर था।
भीड़ देखकर बोले—उज्जैन में खेल के प्रति जुनून साफ दिखता है
मैदान में उमड़ी भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दृश्य उज्जैन के लोगों के खेल के प्रति गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि खेल के बीच भाषण देना उचित नहीं लगता, क्योंकि लोग यहां खेल का आनंद लेने आते हैं।
युवाओं को प्रेरित करते हैं ऐसे आयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को मंच देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और जिले के अन्य खेल मैदानों के आधुनिकीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया।
क्षीर सागर मैदान को मिलेगा आधुनिक रूप
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्षीर सागर मैदान को आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के और अवसर मिलेंगे।
21 वर्षों से जारी है फिरोजिया ट्रॉफी
फिरोजिया ट्रॉफी का आयोजन 12 अप्रैल से शुरू हुआ था, जिसका समापन रविवार को फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। यह टूर्नामेंट पिछले 21 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।
सांसद अनिल फिरोजिया के पिता की स्मृति में आयोजन
यह प्रतियोगिता उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया के पिता स्वर्गीय भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति में आयोजित की जाती है, जिसमें हर साल बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी शामिल होते हैं।