- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
कांग्रेस की “जय भीम, जय बापू, जय संविधान” महारैली, 200 से ज्यादा वाहनों में उज्जैन से महू के लिए रवाना हुए कांग्रेसी
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश के महू में सोमवार, 27 जनवरी को कांग्रेस की “जय भीम, जय बापू, जय संविधान” महारैली आयोजित हो रही है, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के कई बड़े नेता मंच से हुंकार भरेंगे। हालांकि प्रियंका गांधी का आना कैंसिल हो गया है, लेकिन राहुल गांधी की मौजूदगी ने माहौल को और गरमा दिया है। बता दें, इस हाई-वोल्टेज रैली में दो लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा किया गया है।
इसी कड़ी में आपको बता दें, उज्जैन से कांग्रेस के कई कार्यकर्ता महू के लिए करीब 200 से ज्यादा बसों, कारों और अन्य वाहनों में रवाना हुए हैं। कार्यकर्ता मायापति हनुमान मंदिर के सामाजिक न्याय परिसर में इकट्ठा हुए, जहां भगवान की पूजा की गई। इसके बाद कांग्रेस के सीनियर नेता दादा मनोहर बैरागी, सत्यनारायण पवार और सभी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और सभी पार्षद ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गाड़ियों में महू के लिए रवाना हुए।
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने बताया कि उज्जैन कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ये गाड़ियाँ महू की ओर बढ़ रही हैं। हजारों कार्यकर्ता बाबा साहब की जन्मभूमि महू में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और संविधान की रक्षा की शपथ लेंगे।
जानकारी के लिए बता दें, कांग्रेस ने एक लाख वर्ग फीट में तीन बड़े मंच तैयार किए हैं। पहले मंच पर मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और एआईसीसी के 95 सीनियर पदाधिकारी बैठेंगे। इस मंच से कांग्रेस अपनी ताकत और एकता का प्रदर्शन करेगी। यहां कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे, जो सियासी चुनौती के लिए तैयार हैं। दूसरे मंच पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी और जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य बैठेंगे।
रैली में सुरक्षा का स्तर भी उच्चतम पर है—800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं, और महू के आसपास के इलाकों में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। महू और इंदौर में 30 से अधिक होटल बुक किए गए हैं, जहां बाहर से आने वाले नेता और कार्यकर्ता ठहरेंगे।