- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
- ड्यूटी के बाद रंगों में डूबी उज्जैन पुलिस: कलेक्टर-एसपी ने जवानों संग मनाई होली, ढोल-डीजे पर थिरके अफसर और जवान
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती की प्रक्रिया: रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे महाकाल, भोर में उमड़ा आस्था सागर!
- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
नेताओं को निशाना बना रहे साइबर ठग: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव को आया फोन, ठग बोले- बेटे की रिहाई के बदले देने होंगे एक लाख रुपए
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
देशभर में जहां एक तरफ साइबर ठगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, वहीं मध्यप्रदेश में भी साइबर ठगी से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहां ठग आम नागरिक ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े अफसरों और नेताओं को भी निशाना बना रहे हैं। ताज़ा मामला मध्यप्रदेश के उज्जैन का है, जहां ठगों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और वकील मकसूद अली से एक लाख रुपए की डिमांड की और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो उनके बेटे को अरेस्ट कर लिया जाएगा।
मकसूद अली द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर से फोन प्राप्त हुआ। फोन करने वाले ने उन्हें सूचित किया कि उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह दोस्तों के साथ फंस गया है। कॉल करने वाले ने कहा कि यदि वे अपने बेटे को छुड़ाना चाहते हैं, तो उन्हें तुरंत एक लाख रुपए गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर करने होंगे, अन्यथा उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी जाएगी। हालांकि, जिस समय मकसूद अली को कॉल आया, उस वक्त उनका बेटा सईद घर पर ही था। जब उन्हें यह पता चला कि यह एक फर्जी कॉल है, तो उन्होंने ठगों को बातचीत में उलझाए रखा और लगभग 6 मिनट तक बात की। अंत में, जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तब कॉल करने वाले ने फोन काट दिया।
यह उल्लेखनीय है कि उज्जैन शहर में पहले भी ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर, एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को 51 लाख रुपए से अधिक की ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया था। साथ ही, आरोपियों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी भी दी थी।