- उज्जैन में सराफा स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
- उज्जैन में सिंहस्थ के लिए रखे 3 बिजली पोल दिनदहाड़े चोरी, हाइड्रा से उठाकर ले गए संदिग्ध; CCTV में कैद पूरी वारदात
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 14-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 12-08-2026
हैदराबाद से आए भक्त जयंती लाल राजपुराहित ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में दान किए लैपटॉप, प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने किया दानदाता को सम्मानित
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
दान एक ऐसा काम है जो इंसानियत की भलाई के लिए बहुत जरूरी है। इससे न सिर्फ देने वाले को खुशी मिलती है, बल्कि लेने वाले को भी मदद मिलती है। मंदिरों में दान करने से धार्मिक कार्यों को बढ़ावा मिलता है और समाज में एकता का अहसास होता है। हालाँकि, अक्सर लोग मंदिर में पैसे या भगवान के लिए गहने चढ़ाते हैं। लेकिन इस बार श्री महाकालेश्वर मंदिर में दो लैपटॉप दान किए गए हैं।
बात दें, उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तेलंगाना के हैदराबाद से आए भक्त जयंती लाल राजपुराहित ने मंदिर के पुजारी व पूर्व समिति सदस्य राजेश शर्मा की प्रेरणा से H.P. कंपनी के दो लैपटॉप दान में दिए हैं। भक्त जयंती लाल राजपुराहित के इस दान को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा प्राप्त किया गया है। साथ ही मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा दानदाता को सम्मानित कर उन्हें रसीद प्रदान की गई।
