- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
- उज्जैन में सराफा स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
- उज्जैन में सिंहस्थ के लिए रखे 3 बिजली पोल दिनदहाड़े चोरी, हाइड्रा से उठाकर ले गए संदिग्ध; CCTV में कैद पूरी वारदात
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 14-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-08-2026
बाबा महाकाल के प्रति भक्त की अनमोल आस्था: चंडीगढ़ से आई भक्त पूजा ठाकुर ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भेंट किया सोने का त्रिपुंड, मंदिर समिति ने किया सम्मान।
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
रविवार को चंडीगढ़ से आई भक्त पूजा ठाकुर ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल को अनोखा और बहुत ही कीमती सोने का त्रिपुंड भेंट किया। इस त्रिपुंड का कुल वजन लगभग 10.5 ग्राम है और इसका मौजूदा बाजार मूल्य लगभग एक लाख रुपए आंका गया है। यह त्रिपुंड केवल एक आभूषण नहीं, बल्कि भक्त की महाकाल के प्रति गहरी श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। मंदिर में श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान महाकाल के दर्शन करने आते हैं, लेकिन इस प्रकार का भेंट किसी विशेष श्रद्धा और भक्ति को दर्शाता है।
मंदिर प्रबंध समिति के सत्कार प्रभारी अभिषेक शर्मा ने पूजा ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। भक्त द्वारा भेंट किए गए त्रिपुंड को आधिकारिक रसीद के साथ प्राप्त किया गया, जो दान की आधिकारिकता को प्रमाणित करता है।
बता दें, महाकालेश्वर मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि यह हिंदू आस्था और संस्कृति का अद्भुत केंद्र है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन और आशीर्वाद लेने आते हैं।