- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
उज्जैन कोर्ट में मंडल अभिभाषक संघ का चुनाव: वकीलों में जबरदस्त उत्साह, आज रात तक नए अध्यक्ष की घोषणा संभव
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन जिला न्यायालय परिसर सोमवार को चुनावी माहौल से सराबोर रहा। मंडल अभिभाषक संघ के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें वकीलों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। दोपहर 1 बजे तक ही 600 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने मतदान कर दिया था, जिनमें बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ता भी शामिल रहीं। यह मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा, जिसके बाद मतगणना शुरू की जाएगी।
उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रकाश डाबी ने जानकारी दी कि इस बार कुल 1621 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। खास बात यह है कि कार्यकारिणी के चार महिला सदस्य पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं, जिससे उनके पदों पर चुनाव की आवश्यकता नहीं रही। लेकिन बाकी पदों के लिए मुकाबला कड़ा है।
अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार, उपाध्यक्ष के लिए 3, सचिव के लिए 4, कोषाध्यक्ष के लिए 3, सहसचिव (अधिवक्ता कल्याण) और सहसचिव (पुस्तकालय) के लिए 2-2 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, 11 कार्यकारिणी सदस्यों के पद भी चुनावी संघर्ष में हैं। इससे साफ है कि इस बार का चुनाव पूरी तरह प्रतिस्पर्धी और रोचक बन गया है।
मतदान के बाद शाम करीब 5:30 बजे से मतगणना शुरू होने की उम्मीद जताई गई है। अगर समय पर मतगणना पूरी नहीं हो पाती है, तो मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखकर सील कर दिया जाएगा और अगले दिन गिनती जारी रहेगी। हालांकि, रात 10 बजे तक परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है।
चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सुभाष यादव के नेतृत्व में लगभग 35 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की टीम दिनभर तैनात रही और व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने में जुटी रही।