- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
उज्जैन के रीगल मेडिकल स्टोर्स पर ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना बिल के कोडीन युक्त सिरप की 175 बोतलें जब्त, दुकान सील!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन शहर में नशीली दवाओं के गैरकानूनी कारोबार पर एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शुक्रवार शाम कंठाल चौराहा स्थित रीगल मेडिकल स्टोर्स पर ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारते हुए 175 बोतल कोडीन युक्त सिरप जब्त की और दुकान को मौके पर ही सील कर दिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब मेडिकल संचालक नवीन खुशानी इन दवाओं की कोई वैध बिल या प्रिस्क्रिप्शन रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाया।
दरअसल, प्रशासन को यह गुप्त सूचना मिली थी कि रीगल मेडिकल पर लंबे समय से बिना बिल और डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है। इस शिकायत पर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाली थाना सीएसपी राहुल देशमुख और ड्रग विभाग की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। ड्रग इंस्पेक्टर धर्म सिंह कुशवाह और सोमेश पालीवाल द्वारा की गई जांच में दुकान से Winrof-T, Ozox, Ascoril-C और Zufin नाम की 175 सिरप की बोतलें बरामद की गईं, जो सभी कोडीन युक्त हैं और जिनकी बिक्री कानूनन सिर्फ डॉक्टर की लिखित अनुमति पर ही की जा सकती है।
आश्चर्यजनक रूप से, संचालक नवीन खुशानी ने न सिर्फ ये कबूल किया कि दवाइयाँ बिना बिल के खरीदी गई थीं, बल्कि वह किसी भी स्टॉक रजिस्टर या बिलिंग दस्तावेज को भी पेश नहीं कर सका। यह स्थिति स्पष्ट रूप से ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट का उल्लंघन है, जिसमें कोडीन जैसी नशीली दवाओं को नियंत्रित करने के लिए सख्त प्रावधान हैं।
गौरतलब है कि रीगल मेडिकल स्टोर्स पर इससे पहले भी ऐसे ही मामले दर्ज हो चुके हैं। कुछ समय पूर्व भी यहां गर्भपात से संबंधित प्रतिबंधित दवाओं और कोडीन सिरप की अवैध बिक्री के आरोप लगे थे, जिसके चलते दुकान को तीन महीने के लिए सील किया गया था। अब दोबारा उसी तरह की गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर न सिर्फ दुकान को फिर से सील किया गया है, बल्कि ड्रग विभाग ने लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।