- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महिला शक्ति की गूंज: उज्जैन में महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली जागरूकता बाइक रैली, एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ हुई रैली; सीएसपी श्वेता गुप्ता, दीपिका शिंदे सहित कई महिला अधिकारी हुई शामिल
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उज्जैन की सड़कों पर महिला शक्ति की अद्भुत झलक देखने को मिली, जब 50 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों ने अपने बुलंद हौसलों के साथ बाइक रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और निर्भीक जीवन जीने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मी हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रही थीं, जिन पर निडरता, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा का संदेश अंकित था।
एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला के नेतृत्व में यह रैली पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ हुई, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी बाइकों की गड़गड़ाहट से पूरे शहर को जागरूकता का संदेश दिया। यह रैली तीन बत्ती चौराहा, टॉवर चौक, चामुंडा माता मंदिर, देवासगेट चौराहा और फव्वारा चौक होते हुए पुनः पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची।
रैली में सीएसपी श्वेता गुप्ता, दीपिका शिंदे सहित कई महिला अधिकारी भी शामिल रहीं, जिन्होंने इस पहल को और अधिक प्रभावी बनाया। एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने इस अवसर पर कहा, “महिलाओं को निर्भीक होकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। यह रैली सिर्फ एक जागरूकता अभियान नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की ओर उठाया गया एक मजबूत कदम है। उज्जैन पुलिस हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगी।”